जीवनी मशाइख-ए-मदारिया सामाजिक धार्मिक इस्लामी विधिशास्त्र

ईद-उल-अज़हा का चाँद नज़र नहीं आया

On: मई 17, 2026 8:20 अपराह्न
Follow Us:
ईद-उल-अज़हा 2026

आज बतारीख़ 29 ज़िलक़ादा 1447 हिजरी मुताबिक 17 मई 2026 बरोज़ इतवार रुयत-ए-हिलाल कमेटी जमीयत उलेमा-ए-मदारिया अल-हिंद की मजलिस-ए-मशावरत हुई और बाद नमाज़-ए-मग़रिब चाँद देखने का एहतिमाम किया गया, चाँद नज़र नहीं आया।
इसलिए रुयत-ए-हिलाल कमेटी जमीयत उलेमा-ए-मदारिया अल-हिंद ख़ुसूसन हज़रत अल्लामा मुफ़्ती मुहम्मद इसराफ़ील हैदरी मदारी, मुफ़्ती सैय्यद निसार हुसैन मदारी, मौलाना मुहम्मद सैय्यद तौसीक़ मुनसिफ़ जाफ़री, मौलाना मुफ़्ती सैय्यद मुनव्वर अली हुसैनी, मौलाना मुफ़्ती हबीबुर्रहमान अलवी मंज़री, मौलाना मुफ़्ती सैय्यद मुहम्मद इंतिसाब हुसैन क़ादरी अशरफ़ी मदारी, मौलाना मुफ़्ती ख़ुशनूद ख़ान मदारी, मौलाना सद्दाम मदारी, मौलाना फ़रीद अहमद मदारी, मुफ़्ती काशिफ़ सईद मदारी, सैय्यद मेराज मियाँ साहब क़िब्ला व कुल जमीयत उलेमा-ए-मदारिया अल-हिंद फ़ैसला करती है कि कल 18 मई 2026 बरोज़ पीर माह ज़िलक़ादा 1447 हिजरी की 30 तारीख़ रहेगी और 28 मई बरोज़ जुमेरात को 10 ज़िलहिज्जा 1447 हिजरी होगी और नमाज़-ए-ईदुल-अज़हा अदा की जाएगी।


क़ुरबानी सेंटर

मुरादाबाद।

जामिया क़ादीरिया तख़्त वाली मस्जिद, किसरोल स्ट्रीट मोहम्मद अली रोड, मुरादाबाद शरीफ़ यू.पी. इंडिया की तरफ़ से क़ुर्बानी सेंटर स्थापित किया गया है। साल 2026 के लिए क़ुर्बानी में एक हिस्से की क़ीमत 4200 रुपये तय की गई है। बुकिंग 15 मई 2026 से “पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर शुरू हो चुकी है।
10, 11 और 12 ज़ुलहिज्जा तीनों दिनों के लिए बुकिंग खुली हुई है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
मुफ्ती S. M. Intesab Husain Qadri
📞 +91 9456885786


गवालियर।

मदरसा दारुल उलूम मौला अली, मुस्कान वाटिका के पीछे, सागरताल रोड, ग्वालियर में सालाना हिस्से वाली क़ुर्बानियों का इंतज़ाम किया गया है।
जो हज़रात इजतिमाई क़ुर्बानी में हिस्सा लेना चाहते हैं, फी हिस्सा 4200/- रुपये रखा गया है।
एक जानवर में सात अफ़राद शरीक किए जाएंगे, जबकि क़ुर्बानी नूरगंज ग्वालियर में टिप्पू कुरैशी के यहां होगी।

ख़्वाहिशमंद हज़रात राब्ता करें:
मौलाना मोहम्मद सादिकुल मदार जे.आई.
📞 8839270486

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

इस लेखक के दुसरे लेख

Leave a Comment