आज बतारीख़ 29 रमज़ानुल मुबारक 1447 हिजरी मुताबिक 19 मार्च 2026 बरोज़ जुमेरात रुयत-ए-हिलाल कमेटी जमीयत उलमा-ए-मदारिया की मजलिस-ए-मशावरत हुई और बाद नमाज़-ए-मग़रिब चाँद देखने का एहतिमाम किया गया, चाँद नज़र नहीं आया, और मुल्क के मुख्तलिफ़ इलाक़ों की रुयत-ए-हिलाल कमेटी के ज़िम्मेदारान से भी राब्ता किया गया मगर कहीं से रुयत की इत्तिला मौसूल नहीं हुई।
इस लिए रुयत-ए-हिलाल कमेटी ख़ुसूसन हज़रत अल्लामा मुफ़्ती मुहम्मद इसराफ़ील हैदरी मदारी, मुफ़्ती सैयद निसार हुसैन मदारी, मौलाना मुहम्मद सैयद तौसीक मुनसिफ़ जाफ़री, मौलाना मुफ़्ती सैयद मुनव्वर अली हुसैनी, मौलाना मुफ़्ती हबीबुर्रहमान अलवी मंज़री, मौलाना मुफ़्ती सैयद मुहम्मद इंतिसाब हुसैन क़ादरी अशरफ़ी मदारी, मौलाना मुफ़्ती खुश्नूद ख़ान मदारी, मौलाना सद्दाम मदारी, मौलाना फ़रीद अहमद मदारी, मुफ़्ती काशिफ़ सईद मदारी, सैयद मेराज मियां साहब क़िबला व कुल जमीयत उलमा-ए-मदारिया फैसला करती है कि कल बतारीख़ 20 मार्च 2026 बरोज़ जुमा माहे रमज़ान 1447 हिजरी की 30 तारीख़ रहेगी और नमाज़-ए-जुमा में अलविदाई रमज़ानुल मुबारक का ख़ुत्बा पढ़ा जाएगा और 21 मार्च बरोज़ हफ़्ता 01 शव्वालुल-मुकर्रम 1447 हिजरी होगी और नमाज़-ए-ईदुल फ़ित्र अदा की जाएगी।
ईद 2026 का चाँद नज़र नहीं आया।
On: मार्च 19, 2026 7:59 अपराह्न





