इस्लामी विधिशास्त्र सामाजिक धार्मिक जीवनी

हज़रत सैयद ज़ुहूर अब्बास शाह मियाँ रहमतुल्लाह अलैह

On: फ़रवरी 8, 2026 7:31 अपराह्न
Follow Us:
Hazrat Syed Zahoor Abbas Shah Miyan R.a

हज़रत सैयद ज़ुहूर अब्बास अल-मअरूफ़ शाह मियाँ साहब रहमतुल्लाह अलैह जामे‘ उलूम-ए-सूरी व मआनवी बुज़ुर्ग थे और कमालात-ए-ज़ाहिरी व बातिनी भी मालिक थे।

ख़ानदान

आप के वालिद-ए-माजिद का नाम सैयद शाह जमाल मदार क़ुद्दिसा सिर्रहुल अज़ीज़ है, मुतवफ़्फ़ा १२४७ हिजरी।
और आप के दादा-ए-मुहतरम ग़ालिबन हज़रत सैयद शाह नसरुल्लाह रज़ियल्लाहु अन्हु हैं, जिन का विसाल १२४० हिजरी में हुआ था।

बैअत व इरादत

सैयद ज़ुहूर अब्बास अल-मअरूफ़ शाह मियाँ रहमतुल्लाह अलैह अपने वालिद-ए-माजिद सैयद शाह जमाल मदार क़ुद्दिसा सिर्रहुल अज़ीज़ से सिलसिला-ए-आलिया मदारिया में बैअत हुए और तकमील मौलाना सैयद शाह समरुद्दीन अहमद से हुई।

आदात व अतवार

आप के मिज़ाज में जहाँ जलाल ज़्यादा था, इस सबब से हर एक शख़्स को आप से अर्ज़-ओ-हाल की मजाल न थी।

करामत

एक साल ऐसा इत्तिफ़ाक़ हुआ कि अय्याम-ए-बारिश निस्फ़ से ज़्यादा गुज़र गए और एक क़तरा पानी का ज़मीन पर न आया। ख़लक़-ए-ख़ुदा सख़्त परेशान और निहायत नालाँ व परेशाँ थी। एक बार कुछ लोगों ने मौक़ा पाकर डरते-डरते अर्ज़ किया—हुज़ूर! अय्याम-ए-बारिश निस्फ़ से ज़्यादा गुज़र गए और एक क़तरा पानी का ज़मीन पर न आया। आप यह हाल सुन कर देर तक ख़ामोशी के साथ सर मुराक़बा में डाले रहे। फिर उन लोगों से मुख़ातिब होकर फ़रमाया कि रहमत-ए-ख़ुदा से मायूस न हो, अल्लाह तआला जल्द रहम फ़रमाएगा। फिर जनाब-ए-इलाही में बदस्त-ए-दुआ हुए और सजदे में जाकर इतनी देर तलक दुआ फ़रमाई कि बारिश के बादल का टुकड़ा नमूद होकर मुहीते आसमान हो गया और पानी हस्ब-ए-मुराद बरसा।

वफ़ात

सैयद ज़ुहूर अब्बास अल-मअरूफ़ शाह मियाँ रहमतुल्लाह अलैह की वफ़ात चार शाबान १२९० हिजरी में हुई।

मज़ार

मज़ार आप का कासगंज ज़िला एटा में है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment